तो अब व्यापमं (PEB) से नहीं होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, जानें रिक्रूटमेंट को लेकर क्या है सरकार का प्लान

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार व्यापमं की जगह अब पुलिस आरक्षक और उपनिरीक्षकों की भर्ती परीक्षा ‘पुलिस भर्ती बोर्ड’ से करवाने की पहल शुरू कर दी है. बार-बार सरकार की किरकिरी होने के बाद फैसला लिया गया है कि अब व्यापमं (पीईबी) से पुलिस भर्ती परीक्षा नहीं होगी. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव तैयार कर जल्द राज्य शासन को भेजा जा सकता है. यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद बनाया जा रहा है.

विधानसभा में आ सकता है विधेयक
पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने के लिए सरकार को विधानसभा में विधेयक लाना होगा. ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इस बोर्ड को जल्द बनाने की तैयारी में है. सरकार इस साल 5 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती कराना चाहती है. सभी की परीक्षा पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए हो सके इसलिए सरकार विधानसभा के अगले सत्र में इस संबंध में विधेयक ला सकती है.

प्रस्ताव तैयार करने का आदेश : पुलिस आरक्षक और पुलिस उपनिरीक्षक की व्यापमं द्वारा आयोजित हर परीक्षा विवादों में आ जाती है. सरकार इस मुद्दे पर विपक्ष के आरोप से घिर जाती है. हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह विभाग की समीक्षा में कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया जाए. जिसके बाद व्यापमं से पुलिस भर्ती की परीक्षा करवाने की जगह नए बोर्ड से यह परीक्षा करवाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

मुख्यालय के अफसर कर रहे स्टडी : उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्य में पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए पुलिस आरक्षक और उपनिरीक्षकों की परीक्षा होती है. प्रदेश मुख्यालय के अफसर इन राज्यों के पुलिस मुख्यालयों और गृह विभाग से संपर्क कर वहां के बोर्ड के नियम और अधिकारों की जानकारी लेंने में जुटे हैं.

विवाद के बाद जांच के आदेश जारी : पुलिस भर्ती परीक्षा के विवाद में घिरने के बाद सरकार जांच के आदेश जारी किए हैं. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मैप आईटी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!