चालान कटने पर भड़का नशे में धुत हेडकांस्टेबल, शर्ट उतारकर बीच सड़क मचाया उत्पाद

नई दिल्ली। नशे में कार चला रहे एक हेडकांस्टेबल का चालान कने पर उसने हंगामा कर दिया। सड़क पर देर तक उसने उत्पाद मचाया। आरोपी हरियाणा पुलिस का हेडकांस्टेबल है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में इसको ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो हंगामा शुरू हुआ। अपनी शर्ट उतारकर आरोपी ने हंगामा करते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान और होमगार्ड को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

हिरासत में आरोपी सिपाही

आरोपी हेडकांस्टेबल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी हेडकांस्‍टेबल की कार को भी कब्जे में लिया गया है। आरोप है कि हरियाणा पुलिस का जवान नशे में धुत था और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान और यातायात पुलिस के जवान के साथ उसने बदतमीजी की। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया गया है।

हिमाचल पुलिस के मुताबिक, अंब-ज्वालाजी रोड पर एक कार काफी तेज रफ्तार में चौक पर पहुंची। खराब ड्राइविंग करते देख ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने उसने रुकने का इशारा किया। कार में सवार हरियाणा पुलिस का जवान उतरकर होमगार्ड पर बिफर गया और बोला कि उसे क्यों रोका। उससे जब कार के कागज मांगे गए तो उसके पास आरसी नहीं मिली और नशे में वो ट्रैफिक पुलिस को गाली देते हुए मार देने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने आरोपी पर कार के कागज पूरे ना होने के अलावा ड्रंक एंड ड्राइव का भी चालान काटा है। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!