आर्यन खान ड्रग्स केस: NCB को चार्जशीट दाखिल करने के लिए मिली 60 दिन की मोहलत

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटेआर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को 60 दिन का और समय मिला है. मुंबई की विशेष एनडीपीएस (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) अदालत में सुनवाई के दौरान एनसीबी ने 90 दिनों के समय की मांग की थी. कोर्ट ने एनसीबी को सिर्फ दो महीने (60 दिनों) की ही मोहलत दी. बता दें कि इस मामले में एनसीबी को आगामी 2 अप्रैल तक चार्जशीट दाखिल करनी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी की एसआईटी टीम ने कोर्ट के सामने चार तथ्यों को रखते हुए चार्जशीट फाइल करने के लिए और समय मांगा था. इन तथ्यों में एक में कहा गया है कि जो 20 आरोपी इस केस में पकड़े गए हैं वो अलग-अलग क्षेत्र से हैं और एसआईटी उन सभी के बयान रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया कर रही है. कई आरोपी जांच के लिए समय पर मौजूद नहीं हुए, जिसके कारण इसमें देरी हुई.

एसआईटी ने यह भी बताया कि अभी किरण पी गोसावी की भी गहन पड़ताल करनी बाकी है, जिसकी आर्यन खान के साथ तस्वीर वायरल हुई थी. वहीं, गवाह प्रभाकर सेल से भी पूछताछ करनी है, जिसने आरोप लगाया था कि उसने 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की फोन पर बातचीत सुनी थी.

दिसंबर में, मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें क्रूज मामले में ड्रग्स के संबंध में जबरन वसूली के सबूत नहीं मिले हैं, जिसमें स्टार किड को गिरफ्तार किया गया था.

क्या है मामला ?

बता दें, बीते साल 2 अक्टूबर की रात मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी पर एनसीबी की स्पेशल टीम ने तत्कालीन एनसीबी जोनल ऑफिसर (मुंबई) समीर वानखेड़े की अगुवाई में छापा मारा था. यहां से आर्यन खान समेत कई लोगों के गिरफ्तार किया गया था. वहीं, इस मामले में जांच होने तक आर्यन खान को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में 20 से ज्यादा दिन काटने पड़े थे.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!