शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,500 के पार

अमेरिका द्वारा अपने आपातकालीन भंडार से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल जारी करने के संकेतों के बीच कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट आने और एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों के लाभ में कारोबार करने से घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में ही 127 अंक से अधिक का उछाल देखा गया. कारोबारियों ने कहा कि नए सिरे से हुए विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी घरेलू शेयर बाजार का समर्थन किया.

इंफोसिस, विप्रो, पॉवरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए शुरुआती कारोबार नुकसानदेह साबित हुआ.पिछले कारोबारी दिवस पर बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 740.34 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,683.99 अंक पर बंद हुआ था. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 172.95 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,498.25 अंक पर बंद हुआ था.

खबरों के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन मुद्रास्फीति से निपटने और आपूर्ति संबंधी कमी को पूरा करने के लिए अपने आपातकालीन भंडार से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल जारी कर सकता है. इस बाबत बृहस्पतिवार को घोषणा होने की उम्मीद है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,357.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!