व्यापमं पार्ट-2 ! स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद हकीकत में बदले आरोप, पीईबी ने 4 घंटे में हटाई आंसरशीट, देखें तस्वीरें

भोपाल। विवादों में आई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद पीईबी ने 4 घंटे में ही वेबसाइट से आंसर सीट हटा ली. आंसर शीट वेबसाइट पर जारी होने के बाद जब वायरल हुई और सवालों से इसका मिलान किया गया, तो उसमें वही सवाल मिले, जो वायरल हुए थे. सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद पीईबी ने आंसर शीट ही हटा दी. कांग्रेस ने इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उधर, आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी विवाद गहरा गया है.

वायरल हुए सवाल आंसरशीट में भी मिले
व्यापमं का नाम भले ही बदलकर पीईबी हो गया हो, लेकिन इसमें गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रहीं. पीईबी द्वारा 25 मार्च को कराई गई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र के कम्प्यूटर स्क्रीन के स्क्रीन शॉट वायरल हुए थे. पीईबी ने परीक्षा के 4 दिन बाद मंगलवार को परीक्षा की आंसरशीट साइट पर अपलोड की, लेकिन जब इसमें पूछे गए सवाल और वायरल हुए स्क्रीन शॉट का मिलान किया गया, तो इसमें वहीं सवाल मिले, जो वायरल हुए थे. बाद में परीक्षार्थियों ने वायरल हुए सवाल और पूछे गए सवाल के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीईबी ने 4 घंटे में ही आंसरशीट साइट से हटा ली.

आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी उठे सवाल
उधर, प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा भी विवादों में घिर गई है. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़े के आरोप लगाए हैं. व्यापमं द्वारा जारी परीक्षा के रिजल्ट में कट ऑफ सूची ही जारी नहीं की. आरोप लग रहे हैं कि इसकी आड़ में ऐसे कई उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया, जिसके अंक कम हैं. व्यापमं ने इस साल 2020 की पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 8 जनवरी से 17 फरवरी तक ऑनलाइन कराई थी.

कांग्रेस की सीबीआई जांच की मांग
कांग्रेस ने परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि व्यापमं ने 4 घंटे में ही अपनी वेबसाइट से वर्ग 3 की आंसर शीट हटा ली है. सरकार को पूरी परीक्षा रद्द कर देना चाहिए और इसकी जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि आखिर व्यापमं ने चार घंटे में आंसरशीट वेबसाइट से क्यों हटाई. क्या सबूत नष्ट किए जाने के लिए जांच की घोषणा में देरी हो रही है. जांच सीबीआई से हो.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!