UPSC टॉपर टीना डाबी दोबारा बंधेंगी शादी के बंधन में, 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में लेंगी सात फेरे

जयपुर: UPSC टॉपर टीना डाबी फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. वर्ष 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी अब 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवंडे से शादी करने जा रही हैं. सूत्रों की माने तो दोनों 22 अप्रैल को जयपुर के एक निजी होटल में शादी करने जा रहे हैं. इससे पूर्व आईएएस टीना डाबी ने आईएएस रहे अतहर आमिर से विवाह रचाया था लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका था और फिर उन्होंने तलाक ले लिया था.

दो साल भी नहीं टिकी थी पहली शादी
दरअसल आईएएस टीना डाबी की शादी इस लिए भी खासा चर्चाओं में है कि क्योंकि टीना डाबी 2015 की टॉपर हैं और उन्होंने पहली शादी 2015 के सेकेंड टॉपर अतहर खान से साल 2018 में पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी रचाई थी, लेकिन यह शादी दो साल से ज्यादा नहीं चल सकी और उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.

हर दो साल में तीन बड़े फैसले
यूपीएसी में टॉप करने वाली टीना डाबी ने हर दो साल में तीन बड़े फैसले लिए थे. 2015 में यूपीएसी टॉप करने के बाद 2018 में टीना ने आईएएस अतहर आमिर से शादी की. शादी के दो साल बाद 2020 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया. फिर दो साल बाद 2022 में आईएएस प्रदीप गवंडे से शादी का फैसला लिया. टीना डाबी ब्यूरोक्रेसी में सबसे ज्यादा फेमस आईएएस (IAS) की लिस्ट में शामिल हैं. सोशल मीडिया हो या अन्य मीडिया वह अपने हर एक्ट से सुर्खियों में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर टीना के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अब टीना डाबी एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

कौन हैं प्रदीप
प्रदीप गवंडे का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ. वह चूरू कलेक्टर रह चुके हैं. वहीं प्रदीप ने यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने से पहले MBBS भी किया है. वर्तमान में प्रदीप का गवंडे निदेशक पुरातत्व विभाग के पद पर कार्यरत हैं. सूत्रों की मानें तो टीना डाबी अब आईएएस प्रदीप गवंडे के साथ विवाह रचाने जा रही हैं. दोनों 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में सात फेरे लेने वाले हैं.

अतहर आमिर से की थी पहली शादी
अखिल भारतीय सेवा टॉप करने वाली टीना डाबी उसी साल के सेकेंड टॉपर रहे. अतहर आमिर के साथ ट्रेनिंग के दौरान दिल दे बैठी थी. कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी. डाबी की उस वक्त की शादी भी खासा चर्चाओं में रही थी. हालांकि अतहर आमिर से शादी के बाद डाबी जाती विशेष के निशाने पर रहीं. हालांकि दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल सकी और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!