माल्यार्पण करते समय बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर युवक ने चलाया मुक्का, जानें फिर क्या हुआ?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमला हुआ है. एक शख्स ने उनके ऊपर मुक्का चलाया. हालांकि सीएम को चोट नहीं लगी है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. सीएम अपने निजी कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर पहुंचे थे.

सीएम को मारा मुक्का: बताया जा रहा है कि रविवार को सीएम नीतीश कुमार का काफिला बख्तियारपुर बाजार से होकर गुजरा तो वे एक जगह पर माल्यार्पण करने के लिए रुके. उसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला करने की कोशिश की. वह युवक अचानक पीछे से मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और मुक्का मारने की कोशिश की. हालांकि सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों ने फौरन उस शख्स को पकड़ लिया. सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

जन संवाद यात्रा पर सीएम: सीएम नीतीशइन दिनों जन संवाद यात्रा पर हैं. वे बाढ़ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे थे. शनिवार को धनरूआ के ससौना गांव में पहुंचे. उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान कई महिलाओं ने शराबबंदी पर सवाल उठाए. महिलाओं ने उन्हें बताया कि स्थानीय थाना पदाधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं. गांव-गांव में शराब की बिक्री हो रही है. जनसंवाद यात्रा के दौरान कई लोगों ने जमीन से संबंधित वाद विवाद के निपटारे में आ रही समस्या के बारे में बताया. वहीं, कई लोगों ने धनरूआ के साई खेल मैदान में स्टेडियम, केंद्रीय विद्यालय और शहादत नगर में शहीद के नाम पर सड़क बनाने के अलावा कई सड़कों को पीडब्ल्यूडी से बनाने की मांग की है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!