‘दि कश्मीर फाइल्स’ पर लगे पाबंदी, जामिया मस्जिद के मौलवी बोले- भूलें न हमने 800 साल हुकूमत की.

नई दिल्ली । कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी फिल्म ‘दि कश्मीर फाइल्स’ को लेकर मामला शांत होने के बजाए लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस फिल्म को लेकर जारी सियासत के बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के जामा मस्जिद के मौलवी फारूक ने ‘दि कश्मीर फाइल्स’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए भड़काऊ बयानबाजी की है।
मौलाना फारूक ने कहा कि फिल्म में मुसलमानों के खिलाफ साजिश की गई है। मौलाना ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि इस फिल्म के जरिए एक दीवार खड़ी करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना ने कहा कि फिल्म के जरिए हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर सियासत करने की कोशिश की जा रही है।
मौलवी फारूक ने कहा कि समाज को बांटने के लिए आज एक फिल्म बना दी गई है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों कश्मीरी मुस्लिम मारे गए लेकिन उनका कोई जिक्र ही नहीं हो रहा है। कश्मीरी मुस्लिमों के दु:ख-दर्द को भुला दिया गया है। जामिया मस्जिद के मौलवी ने कहा, “हम अमनपसंद लोग हैं, हमने इस मुल्क पर 800 सालों तक हुकूमत की है, इन लोगों तो ने 70 साल शासन किया है, लेकिन हमारी पहचान को मिटाना मुमकिन नहीं है। तुम मिट जाओगे लेकिन हम नहीं मिटेंगे।’
‘दि कश्मीर फाइल्स‘ का हवाला देते हुए मौलवी ने कहा कि 32 सालों के बाद कश्मीरी पंड़ितों का खून नजर आया लेकिन कश्मीरी मुसलमानों के दर्द को कोई नहीं समझ रहा है। मौलवी फारूक ने मस्जिद के अंदर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ’32 सालों में न जाने कितने मुस्लिम मारे गए, औरतें विधवा हो गईं, उनके घर उजड़ गए लेकिन उन्हें उन कश्मीरी मुसलमानों का खून नजर नहीं आया क्योंकि वह कलमा पढ़ने वालों का खून था।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!