उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानें- दिल्ली, यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के राज्यों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। दिल्ली में वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि इन हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट भी होगी। सोमवार तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात के कुछ इलाकों में लू की स्थिति फिर से लौटने की उम्मीद है। ये स्थितियाँ उक्त क्षेत्रों में 29 मार्च तक बनी रहने की उम्मीद है, जो 28 और 29 मार्च के आसपास अपने चरम पर होगी।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कुछ स्टेशनों पर छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

बिहार में लू की संभावना

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव बने होने के कारण तापमान में परिवर्तन हो रहा है। पश्चिमी हवा 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग मुताबिक राज्य में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिमी हवा के प्रभाव से राज्य का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पांच दिनों में लू चलने की संभावना है। आने वाले समय में 2 से 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो जल्‍द ही 41 डिग्री से जायदा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। यही नहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की मानें तो 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इस बीच प्रदेश में बारिश की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है। फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में बदलाव का अनुमान नहीं है।

मध्‍य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 7 जिलों नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर, गुना, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में बारिश की संभावना है। वहीं मालवा और निमाड़ के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है। बताया जा रहा है कि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की हवाएं बादलों को मध्यप्रदेश के बाहर निकलने से रोकने का काम कर रहीं हैं। इस वजह से उपरोक्त 7 जिलों में या इसके अलावा भी जहां बादल हैं, वहां बारिश की संभावना बनी हुई है।

यहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लोगों को 28 मार्च तक भीषण गर्मी और लू की मार झेलनी पड़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 24 घंटे के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!