CSK vs KKR: नहीं चला रवींद्र जडेजा की कप्तानी का जादू, चेन्नई को कोलकाता ने हराया

नई दिल्ली, IPL 2022 CSK vs KKR: आइपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की उप-विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने एम एस धौनी के नाबाद अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। केकेआर को जीत के लिए 132 रन का टारगेट मिला था जिसे इस टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच में जीत दर्ज की। 

रवींद्र जडेजा की कप्तानी में सीएसके आइपीएल 2022 में अपने पहले ही मैच में केकेआर के हाथों हार गई तो वहीं केकेआर के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत के साथ इस सीजन का आगाज किया। इस मुकाबले में केकेआर की टीम सीएसके पर पूरी तरह से हावी दिखी और जडेजा की कप्तानी का जादू तो कम से कम इस मैच में नहीं दिखा। केकेआर ने इस मैच में 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बनाए। 

केकेआर की पारी, रहाणे ने खेली 44 रन की पारी

केकेआर की तरफ से अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को ब्रावो ने अय्यर को 16 रन पर आउट करके तोड़ दिया। नीतीश राणा को ब्रावो ने अंबाती रायुडू के हाथों कैच करवा दिया और उन्होंने 21 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 34 गेंदों पर 44 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन सैंटनर ने उनकी पारी का अंत कर दिया। बिलिंग्स को ब्रावो ने 25 रन पर आउट कर दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं सीएसके की तरफ से ब्रावो सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। ब्रावो ने आइपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली और दोनों के अब 170 विकेट हो गए हैं। ब्रावो अब अगर एक विकेट लेते हैं तो वो मलिंगा को पीछे छोड़ देंगे। 

सीएसके की पारी, एम एस धौनी का अर्धशतक

सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रितुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही उमेश यादव की गेंद पर नीतीश राणा के हाथों कैच आउट हो गए। इस टीम का दूसरा विकेट कानवे के रूप में गिरा और वो 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर कैच आउट हुए। राबिन उथप्पा ने टीम के लिए 28 रन बनाए और स्टंप आउट हो गए तो वहीं अंबाती रायुडू 15 रन बनाकर रन आउट हुए। शिवम दूबे भी टीम के लिए अच्छी पारी नहीं खेल पाए और 3 रन बनाकर रसेल की गेंद पर सुनील नरेन को कैच थमा बैठे। एम एस धौनी ने इस सीजन के पहले ही मैच में 38 गेंदों पर नाबाद एक छक्के और 7 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की तरफ से उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। 

सीएसके की प्लेइंग इलेवन-

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कानवे, राबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धौनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे। 

केकेआर की प्लेइंग इलेवन 

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!