कश्मीर घाटी के आंतक की गिरफ्त में रहने को देखने के लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखना चाहिए: शाह

अहमदाबाद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि लोगों को यह जानने के लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखना चाहिए कि कांग्रेस के शासन के दौरान कश्मीर घाटी किस कदर उत्पीड़न और आतंक की गिरफ्त में था. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह ने यहां अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा.

उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने इसे नहीं देखा है, उन्हें अवश्य यह फिल्म देखनी चाहिए, ताकि वे यह जान सकें कि कांग्रेस के शासन के दौरान कश्मीर किस कदर उत्पीड़न और आतंक की गिरफ्त में था.’ उन्होंने कहा, ‘जब आपने नरेंद्र भाई (नरेंद्र मोदी) को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तब उन्होंने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटा दिया.’ शाह ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के उनके मूल राज्य से जबरन पलायन पर आधारित है, जो 1990 के दशक की शुरूआत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा समुदाय को निशाना बनाये जाने के बाद शुरू हुआ था.

उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा की भारी जीत भारत को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनाई गई नीतियों का गवाह है. उन्होंने कहा कि इन चार राज्यों में कांग्रेस खत्म हो गई और वह कहीं नहीं नजर आ रही. केंद्रीय मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में 367 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!