अवध क्रॉसिंग अब बुलेट ट्रेन के लिए भी अहम साबित हो सकता है

नई दिल्ली। यूपी की राजधानी में एक्सप्रेसवे और हाइवे को जोड़ने वाला अवध क्रॉसिंग अब ‘बुलेट ट्रेन’ के लिए भी अहम साबित हो सकता है। सरकार की योजना है कि साल 2029 तक दिल्ली और वाराणसी के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना दिया जाए। राज्यसभा में 11 फरवरी को रेल मंत्री ने ऐलान किया था कि जल्द ही एक सर्वे कराया जाएगा और दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडेर सहित 6 अन्य कॉरिडोर का रोडमैप तैयार किया जाएगा। सरकारी अफसरों के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से मात्र चार घंटे में तय की जा सकेगी। इस कॉरिडोर में बुलेट ट्रेन 330 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी।
  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे जिनमें से 12 उत्तर प्रदेश में होंगे और एक दिल्ली में बनाया जाएगा। दिल्ली का स्टेशन अंडर ग्राउंड होगा। दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में ट्रेन मात्र 3 घंटे और 33 मिनट का समय लेगी। इसके अलावा वह कुछ स्टेशनों पर कुछ मिनट के लिए रुकेगी। अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए 15 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक यह कॉरिडोर यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ बनाया जायेगा। इससे जंगलों और जानवरों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। अवध क्रॉसिंग रेलवे स्टेशन पर रोज लगभग 43 ट्रेनें पहुंचेंगी। यानी हर 22 मिनट में दिल्ली से वाराणसी के लिए एक हाई स्पीड ट्रेन होगी। दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी। इसके बाद नॉएडा मेट्रो स्टेशन, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही में इसका स्टॉप होगा। मंडुआडीव, वाराणसी इस कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन होगा। लखनऊ में अवध क्रॉसिंग पर सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के लिए एक फुट ओवर ब्रिज दिया जाएगा। इसी तरह प्रयागराज में फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। अभी की योजना के मुताबिक वाराणसी से हर 47 मिनट के अंदर पर 18 ट्रेनें चलेंगी। इस समय नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के लिए काम कर रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!