चीन-कंबोडिया मैत्री अस्पताल का संचालन शुरू

बीजिंग | 21 मार्च को कंबोडिया में कोस्मा चीन-कंबोडिया मैत्री अस्पताल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन और कंबोडिया में चीनी राजदूत वांग वनथ्येन ने समारोह में भाग लिया। कोस्मा चीन-कंबोडिया मैत्री अस्पताल कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह के केंद्र में स्थित है, जिसका निर्माण चीनी निर्माण इंजीनियरिंग निगम द्वारा किया गया है और इस परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था।

हुन सेन ने परियोजना में चीनी सहायता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कंबोडिया के स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास में एक और बड़ी उपलब्धि है और यह व्यापक रणनीतिक साझेदारी व अटूट दोस्ती के तहत कंबोडिया और चीन के बीच घनिष्ठ सहयोग, आपसी विश्वास और सहायता का परिणाम है। हुन सेन ने महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए कंबोडिया में चीनी चिकित्सा टीम के आने का भी स्वागत किया। उन्होंने कंबोडियाई डॉक्टरों को चीनी विशेषज्ञों के पेशेवर ज्ञान को पूरी तरह से सीखने और कंबोडिया में पारंपरिक चीनी चिकित्सा विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं, चीनी राजदूत वांग वनथ्येन ने समारोह में कहा कि कोस्मा अस्पताल कंबोडिया में एक प्रतिष्ठित अस्पताल है, स्थापना के बाद से इसने कंबोडियाई नागरिकों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चीन की सहायता से उन्नत चिकित्सा उपकरण और वैज्ञानिक विभाग व चिकित्सा देखभाल प्रणाली को यहां स्थापित किया गया, जो कंबोडिया में सबसे आधुनिक सार्वजनिक अस्पताल बन जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!