तमिलनाडु में जाति संबंधी हिंसा से निपटने के लिए अलग कानून की मांग

चेन्नई | तमिलनाडु अस्पृश्यता उन्मूलन मोर्चा (टीएनयूईएफ) ने कहा है कि राज्य में जाति संबंधी हिंसा के लिए एक अलग कानून जरूरी है। मोर्चा के राज्य महासचिव सैमुअल राज ने एक बयान में कहा कि जाति संबंधी हिंसा से निपटने के लिए यह आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी मांग है और वे इसे दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति के युवक गोकुलराज की हत्या के दोषियों को तिहरा आजीवन कारावास की सजा का फैसला वकील बी. बी. मोहन के प्रयासों के कारण किया था न कि तमिलनाडु सरकार के किसी हस्तक्षेप से।

सैमुअल राज ने कहा कि अंतरजातीय जोड़ों की हत्याओं को रोकने के लिए एक अलग कानून बनाने और जोड़ों की सुरक्षा के लिए आठ सूत्रीय दिशानिर्देश के लिए 2016 में मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार ने कोई विशेष प्रकोष्ठ नहीं बनाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने टीएनयूईएफ द्वारा दायर एक रिट याचिका के जवाब में कहा था कि विशेष प्रकोष्ठ बनाए गए हैं और प्रत्येक जिले के प्रभारी अधिकारियों के फोन नंबर दिए गए हैं लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है और अंतजार्तीय जोड़ों की हत्याएं बेरोकटोक जारी हैं।

टीएनयूईएफ महासचिव ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए विशेष प्रकोष्ठों की शर्त पर दायर आरटीआई पर अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

संगठन ने एक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें तमिलनाडु सरकार से सीपीआई-एम के ए. सुंदरराजन द्वारा 2015 में पेश किए गए निजी सदस्यों के विधेयक ‘सम्मान और परंपरा के नाम पर हत्या, अपराध और मजबूरी की रोकथाम-2015’ पर ध्यान देने का आह्वान किया गया और साथ ही जाति के नाम पर होने वाली हत्याओं को रोकने के लिए एक कानून बनाने की मांग दोहराई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!