LPG Price: एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, जाने नई दरें

नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज (मंगलवार से) से अचानक 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी है. घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 949.50 रुपये होगी. अक्टूबर की शुरुआत के बाद एलपीजी दरों में यह पहली वृद्धि है.

सूत्रों ने कहा कि 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 349 रुपये होगी जबकि 10 किलो की मिश्रित बोतल की कीमत 669 रुपये होगी. वहीं, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपये होगा.

राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 949.50 रुपये होगी. एलपीजी दरों को पिछली बार 6 अक्टूबर को संशोधित किया गया था

आज (मंगलवार से ) से लखनऊ में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है. इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 949.5 रुपये हो गई है. पहले इसकी कीमत 899.50 रुपये थी. वहीं, कोलकाता में 6 अक्टूबर 2021 को 14.2 किलो वाला गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी लेकिन अब यह आज से 976 रुपये हो गई है. वहीं, अगर बात करें बिहार की तो पटना में यह 998 रुपये से बढ़कर 1048 रुपये हो गई है.

गौरतलब है कि पिछले साल 6 अक्टूबर को इसकी दरों में बढ़ोतरी की गयी थी. उस समय प्रति सिलेंडर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी जिससे दिल्ली में एक घरेलू सिलेडर की कीमत 899.5 रुपये हो गयी थी.

बिहार में सिलेंडर की कीमत 1000 के पार

बिहार की राजधानी पटना में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 1048 रुपये हो गयी है. पिछले साल छह अक्‍टूबर से 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर पटना में 998 रुपये में मिल रहा था. वहीं, 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आठ रुपये की कमी की गयी है. कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 2,236 रुपये से घट कर 2,228 रुपये हो गयी है.

मध्य प्रदेश में जानें सिलेंडर की कीमत

मध्य प्रदेश के भोपाल में रसोई गैस की कीमत 955.50 पैसे हो गया है. इससे पहले उपभोक्ता को एक सिलेंडर के लिए 905.50 पैसे कीमत चुकाना पड़ता था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!