युवा खिलाड़ियों की सहायता करें अनुभवी खिलाड़ी : पोंटिंग

मुंबई । दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि जिन अनुभवी खिलाड़ियों को इस बार फ्रैंचाइजी ने बनाये है, उन्हें अब टीम के युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना चाहिये। कैपिटल्स ने नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों कप्तान ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया को टीम में बनाये रखा था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को मुंबई इंडियन्स से खेलेगी। पोंटिंग ने कहा, ‘मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि जब वे अपने कमरे में हों तो एक-दूसरे को जानें। मैं उन सभी युवा खिलाड़ियों के साथ नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाने जा रहा हूं जिन्हें मैं नहीं जानता हूं।’ साथ ही कहा, ‘जब आप कोच या सीनियर खिलाड़ी के रूप में युवा खिलाड़ियों के प्रति प्यार दिखाते हैं, तो आप जानते हैं कि वे इसे वापस करने जा रहे हैं।’ 
उन्होंने कहा, ‘जो खिलाड़ी पहले से दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे है, उनकी जिम्मेदारी है कि वे टीम में युवाओं का मार्गदर्शन करे।’ पोंटिंग ने कहा, ‘ऋषभ टीम के कप्तान है तो वह वैसे भी यह काम करेंगे पर पृथ्वी, अक्षर और नॉर्किया जैसे खिलाड़ियों को भी टीम के अंदर अपनी भूमिकाएं और जिम्मेदारियां होंगी।’ पोटिंग ने कहा है कि टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं जो आने वाले मुकाबलों को लेकर तैयार हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!