सूर्य पूजा से बदल जाएगी आपकी किस्मत, ऐसे करें प्रसन्न

रायपुर: सूर्य देव हमारे देश में पूजे जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सप्ताह में एक दिन कम से कम हर किसी को सूर्य देव को जल अर्पण करना चाहिए. यदि कोई हफ्ते में कोई दिन नहीं चुन सकता तो कम से कम रविवार को सूर्य को जल देना काफी लाभकारी माना गया है. क्योंकि रविवार को सूर्य का दिन माना गया है .इसलिए इस दिन सूर्य की पूजा करने पर पूरे सप्ताह का फल प्राप्त होता है. सूर्य की पूजा करने पर बुद्धि, विवेक, बल और वैभव की प्राप्ति होती है.सूर्य देव आपकी नौकरी या बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ा सकते हैं.

ऐसे करें सूर्यदेव को प्रसन्न :-

1.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप रोजाना गाय को एक रोटी खिला सकते हैं. रोज गाय को रोटी नहीं खिला पाने पर परेशान ना हो. रविवार के दिन गाय को रोटी जरूर दें.ताकि आपको पुण्य मिलें.

2. सूर्यदेव को लाल रंग से काफी लगाव है.इसलिए यदि आप सूर्य देव को जल अर्पण कर रहे हैं तो जल में चुटकी भर लाल कुमकुम डालें.यहीं नहीं पूजन के लिए लाल फूल का उपयोग करना लाभकारी माना गया है.

3. मान्यता है कि रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने मात्र से आपके जीवन में प्रसन्नता आने लगेगी.यही सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए चीटियों को शक्कर खिलाना भी लाभकारी माना गया है.

4. गरीबों और बेसहारा की मदद करने से भी सूर्य देव अपनी कृपा आप पर बरसा सकते हैं.क्योंकि आपकी राशि में सूर्य जहां भी विराजमान होंगे वो ग्रहों का फेर बदल देंगे.

गलती से भी रविवार के दिन नहीं करना चाहिए ये काम

1. रविवार को खाने में तेल और नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि सूर्य इससे राशि पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं.

2. मान्यता है कि रविवार के दिन मांस, मदिरा या तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.

3. रविवार के दिन तांबे से बनीं चीजें खरीदना या दुकान ले जाकर बेचने से सूर्य देव रुष्ठ हो जाते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!