भारत का प्रथम गोल्ड ATM हैदराबाद में खुलेगा

हैदराबाद : अभी हम रुपये निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं हाल ही में कुछ स्थानों पर ड्रग (दवा) एटीएम के शुरू होने के बारे में जानकारी मिली है. लेकिन देश में पहली बार हैदराबाद में तीन जगहों पर गोल्ड एटीएम उपलब्ध होंगे. इस बारे में गोल्ड सिक्का ने शहर में गोल्ड एटीएम स्थापित करने की योजना की घोषणा की है.

इस संबंध में हैदराबाद के बेगमपेट स्थित गोल्ड सिक्का कार्यालय में हुई बैठक में गोल्ड एटीएम को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बता दें कि दुबई में दो जगहों पर और यूके में पांच स्थानों पर गोल्ड एटीएम उपलब्ध है. वहीं बताया गया कि आगामी दो माह में गोल्ड एटीएम को हैदराबाद में एबिड्स, पान बाजार और घनसी बाजार क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे. इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के सीईओ सैयदर तराज ने बताया कि इन एटीएम से 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के निकाले जा सकेंगे.

उन्होंने कहा कि सोने की लगातार बदलती कीमतों की वजह से इसे एटीएम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा और गुणवत्ता और गारंटी संबंधी दस्तावेज भी जारी किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि यह किसी भी अन्य एटीएम की तरह ही काम करता है. इसका निर्माण और प्रौद्योगिकी के लिए ट्रंक डेटावेयर और केएल-हाई-टेक जैसी कंपनियों ने एक साथ मिलकर काम किया गया है. सीईओ ने बताया कि 0.5, 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100 ग्राम के 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के सिक्के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से निकाले जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि इसको लेकर प्रीपेड और पोस्टपेड कार्ड भी जारी किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य देश भर में 3000 एटीएम स्थापित करना है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!