प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने भी दी बधाई

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्योहार होली को आपसी प्रेम , स्नेह और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के जीवन में खुशियों की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, ” आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।”

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, ” सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, “होली के रंग आप सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं समृद्धि लाए। इस कामना के साथ समस्त देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा , “होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!