बंधन बैंक में लगातार दूसरे दिन स्टॉक में आई तेज़ी

बंधन बैंक के स्टॉक में आज तेजी देखने को मिली है | स्टॉक बुधवार को करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है | ये स्टॉक  में लगातार दूसरे दिन की बढ़त रही है | स्टॉक में तेजी जापान की ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के द्वारा निवेश की सलाह दिये जाने के बाद से देखने को मिली है | नोमुरा के मुताबिक बैंक के लिये रिस्क रिवार्ड रेश्यो सकारात्मक है इस वजह से स्टॉक में सलाह ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘खरीद’ कर दी गई है |

नोमुरा ने बंधन बैंक में निवेश की सलाह के साथ 375 का लक्ष्य दिया है | पहले स्टॉक के लिये लक्ष्य 330 था आज की बढ़त के साथ स्टॉक 300 के स्तर के नीचे है | यानि यहां से भी स्टॉक में 25 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान दिया गया है | नोमुरा के मुताबिक माइक्रोफाइनेंस सेग्मेंट में रिकवरी देखने को मिल सकती है | ग्रोथ में तेजी आने का अनुमान है लोन बांटने की रफ्तार कोविड के पहले के स्तर से 40 प्रतिशत ऊपर है | कलेक्शन में भी सुधार के संकेत हैं इसके अलावा कई अन्य संकेत भी बंधन बैंक के पक्ष में है जिससे बैंक को आने वाले समय में फायदा मिलने की उम्मीद है इसी वजह से स्टॉक में निवेश की सलाह दी गई है | नोमुरा के मुताबिक आगे भी स्टॉक की रीरेटिंग देखने को मिल सकती है | अगर बैंक की रिकवरी अनुमानों से बेहतर रहती है | सबसे अच्छी स्थितियों में स्टॉक 450 के स्तर तक पहुंच सकता है | जो कि 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त का अनुमान है |

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!