महिला अपराधों पर गंभीर नहीं मध्यप्रदेश की पुलिस, महिला पहुंची जनसुनवाई में

इंदौर। मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर शिवराज सरकार भले ही लाख दावे करे लेकिन हकीकत ये है कि महिलाओं की शिकायतों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती. इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हो गई है लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में आए दिन महिलाओं से अपराध की खबरें आती हैं लेकिन बहुत कम मामलों में पुलिस कार्रवाई करती है.

दंपती ने की थी महिला से मारपीट

घटना 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे की है. इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की ओमेक्स सिटी में रहने वाली सीमा जयसवाल ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि क दंपती ने उसके साथ मारपीट की. उसके साथ अभद्रता भी की. सीमा की मानें तो 14 फरवरी के एक दिन पहले कृष्णपाल चौहान और उसकी पत्नी करिश्मा ओमेक्स सिटी छोड़कर दूसरी जगह रहने चले गए थे. 14 फरवरी की रात को पति कृष्णपाल और उसकी पत्नी करिश्मा उसकी बिल्डिंग में पहुंचे. इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की. सीमा ने बताया कि कृष्णपाल ने उसे गलत तरीके से छुआ, जिसके चलते वो आहत है.

शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता ने लसूड़िया पुलिस को शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद मंगलवार को वह जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची. पीड़िता सीमा के अनुसार लसूड़िया पुलिस को उसने सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराए, लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष का ही साथ दिया. पीड़िता के मुताबिक वो सख्त कार्रवाई चाहती है.

पुलिस ने कहा- धारा बढ़ाकर कर रहे हैं कार्रवाई

इस मामले की जांच अधिकारी कलेर डामोर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में धारा 65 बढ़ाकर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच सारे तथ्यों को ध्यान में रखकर कर रही है. इंदोर में कमिश्नर प्रणाली लागू है. बावजूद इसके घटना के कई महीने बाद तक कोई कार्रवाई न होना, महिला अपराधों को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!