शिव ‘राज’ में घोषणाओं की झड़ी: कोरोना काल के 88 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ, रीडिजाइन होगी लाडली लक्ष्मी योजना

भोपाल। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौगातों की झड़ी लगा दी. राज्य में कोरोना काल में 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बिल माफ कर दिया, तो विधायक निधि को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को फिर शुरू किया जाएगा. राज्यपाल के अभिभाषण की कृतज्ञता पर हुई चर्चा में कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला तो, वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सरकार का बचाव किया. वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, कांग्रेस की कर्जमाफी योजना को लेकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा के कारण किसान डिफॉल्टर हो गए और उन पर ब्याज बढ़ा, राज्य सरकार डिफॉल्टर हुए किसानों का अतिरिक्त ब्याज भरेगी.

88 लाख उपभोक्ताओं 6 हजार 400 करोड़ का बकाया बिल माफ
मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना काल में आई समस्याओं में घिरे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एलान किया कि, 88 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का छह हजार चार सौ करोड़ का बकाया बिल माफ किया जाएगा. कोरोना काल के बिजली बिल के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए जनता की कठिनाइयों को देखते हुए बिजली बिल माफ किया गया है. अब बिजली बिलों की इनसे वसूली नहीं होगी. प्रदेश के 48 लाख जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने कोरेाना काल में समाधान योजना के अंतर्गत अपना बिल जमा कर दिया था, वे चिंतित न हों, उनकी जमा राशि को आगे के बिजली के बिलों में समायोजित कर दिया जायेगा.

तीन करोड़ रुपये हुई विधायक निधि, लाडली लक्ष्मी योजना रीडिजाइन होगी
मुख्यमंत्री ने विधायक निधि में बड़ी बढ़ोत्तरी करते हुए कहा कि विधायकों की निधि को दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये किया गया है, उसमें भी स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख रुपये की होगी. उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को पुन: प्रारम्भ किया जायेगा, साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना को रीडिजाइन किया जायेगा.

गरीबों की आवास योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 2011 की सूची में 30 लाख गरीबों को मकान देने का प्रावधान था. हमें गर्व है कि 23 लाख मकान बनाकर हमने पूर्ण कर लिये हैं और बाकी मकानों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे हम इस साल के अंत तक पूर्ण कर लेंगे

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस सरकार के फैसलों को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की सरकार थी, तो संबल योजना में कई नाम काट दिये गये थे. अब संबल योजना को रिडिजाइन किया जा रहा है. हम रजिस्ट्रेशन का पोर्टल खोलेंगे और जो जायज नाम हैं, उनको फिर से जोड़ने का काम करेंगे. कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में वनाधिकार पट्टा देने, पेसा कानून लागू करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार देने का वादा किया था, एक भी वचन पूरा नहीं किया. इसके अलावा कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति को छलने का काम किया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!