कनाडा में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत, 2 घायल

ओटावा : कनाडा के टोरंटो में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई. जबकि 2 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा वैन और ट्रैक्टर ट्रेलर के टकराने के बाद हुआ. दुर्घटना ओंटारियो राजमार्ग पर हुई. कनाडा में उच्चायुक्त अजय बिसारिया के मुताबिक यह हादसा 13 मार्च को हुआ. टोरंटो के नजदीक हुए इस हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं. दूसरी तरफ टोरंटो में भारतीय कंसुलेट जनरल की टीम मदद के लिए मृतक छात्रों के दोस्तों के साथ संपर्क में है. अजय बिसारिया ने ट्विटर पर पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

क्विंटे वेस्ट ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने बताया कि मरने वाले छात्रों की पहचान कर ली गई है. उनके मुताबिक, हादसे में हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार की मौत हुई है. मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच बताई जा रही है. सभी मृतक छात्र ग्रेटर टोरंटो और मोंट्रेयल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं.

कनाडा में उच्चायुक्त अजय बिसारिया का ट्वीट

सभी पांच छात्र शनिवार की सुबह (13 मार्च) राजमार्ग 401 पर एक यात्री वैन से यात्रा करने को निकले थे जब यह भीषण सड़क हादसा हो गया. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में किसी पर कोई आरोप नहीं लगा है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!