भगवंत मान संसद सदस्यता से आज देंगे इस्तीफा

चंडीगढ़: पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान आज (सोमवार को) संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं. आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है.

मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने अमृतसर में रविवार को मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रोडशो किया.

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में आयोजित होगा. रविवार को अमृतसर में आप की विक्ट्री रैली हुई. आप के विजय जुलूस में भगवंत मान के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए.

रैली के दौरान भगवंत मान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसा. उन्होंने चुनाव में दिग्गजों को मिली मात पर कहा कि चुनाव में हार नेताओं की नहीं हुई है, बल्कि पंजाब के नेताओं की जीत हुई है. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में बसंती रंग की पगड़ी पहनकर आने का आह्वान किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!