जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर श्रीलंका की तोड़ी कमर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उसके सटीक उदाहरण बन गए हैं। लाल और सफेद गेंद से 5 विकेट वाला कमाल करने के बाद अब उन्होंने पहली गुलाबी गेंद से वही काम कर दिखाया है। ये कमाल उन्होंने बेंगलुरु में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में किया। ऐसा करते हुए उन्होंने श्रीलंकाई पारी का तो अंत किया ही, साथ ही बड़े-बड़े गेंदबाजों के रिकॉर्डों में आग भी लगा दी है। जसप्रीत बुमराह ने जब से टेस्ट डेब्यू किया है, तब से वो अपनी गेंदबाजी की अलग ही परिभाषा गढ़ रहे हैं। पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका का अंत सिर्फ 109 रन पर हुआ। इस दौरान उसके 10 में से 5 विकेट यानी कि आधी टीम को बुमराह ने अकेले अपने लपेटे में लिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहली इनिंग में सिर्फ 10 ओवर फेंके और 24 रन देकर 5 विकेट झटके। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए बुमराह की एक एक गेंद को खेल पाना मुश्किल हो रहा है। वो ऐसी कातिलाना गेंदबाजी उस पिच पर कर रहे थे, जिस पर पेस से ज्यादा स्पिन के लिए मदद मौजूद थी। बुमराह ने अपने 5 विकेटों में 3 विकेट पहले दिन के खेल में लिए थे। जबकि 2 विकेट दूसरे दिन लेकर श्रीलंका की पहली पारी जल्दी समेटने में मदद की।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!