भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद,16 को लेंगे सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पारंपरिक दलों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से मोहभंग करते हुए बारी-बारी राज्य में सरकार बनाने की कड़ी को भी तोड़ दिया है. पंजाब से आप ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. वहीं, इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान आज दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले. सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं, इससे पहले 13 मार्च को रोड शो करेंगे.

11

इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद थे. भागवंत मान ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलते ही उनके पैर छू लिये और फिर गले लगकर जीत की बधाई दी. उसके बाद दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी गले लगकर बधाइयां दी. वहीं, खबर है कि अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब के अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक भी कर सकते हैं. इससे पहले भागवंत मान ने कहा था, ‘मैं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने जा रहा हूं, कल राज्यपाल से मिलूंगा, इसके बाद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां  में शपथ ग्रहण करूंगा.

बता दें कि आम आदमी पार्टी भी दिल्ली से बाहर पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब हो गई. आप ने पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. पंजाब में जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी पूर्ण राज्य का दर्जा वाले प्रदेश की बागडोर संभालेगी. आम आदमी पार्टी की दिल्ली में भी सरकार है, जो कि एक केंद्र शासित प्रदेश है. पारंपरिक दलों से जनता के मोहभंग को भुनाते हुए चुनाव प्रचार के दौरान आप ने प्रतिद्वंद्वी दलों पर राज्य को लूटने का आरोप लगाते हुए बदलाव का अनुरोध किया था.

प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पहली बार किसी पूर्ण राज्य में सरकार बनाने जारी है. शपथ ग्रहण समारोह भी एक से दो दिन में होने की खबर है. पंजाब में पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां  में शपथ लेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!