‘पीएम मोदी का नेतृत्व मजबूत, पाक के खिलाफ पहले से अधिक प्रभावी सैन्य कार्रवाई की क्षमता’

न्यूयॉर्क : अमेरिकी खुफिया समुदाय ने अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की है. कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत किसी भी वास्तविक या कथित पाकिस्तानी उकसावे का सैन्य बल के साथ जवाब दे सकता है. कहा गया है कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की संभावना पहले की तुलना में अधिक है.

अमेरिका में नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक (ओडीएनआई) के कार्यालय द्वारा जारी यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी के वार्षिक खतरे के आकलन में भारत चीन एलएसी विवाद पर भी राय व्यक्त की गई. इसमें कहा गया, विवादित सीमा पर भारत और चीन द्वारा सैन्य विस्तार किया गया. इससे दो परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव का जोखिम बढ़ जाता है.

ओडीएनआई ने अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच संकट विशेष रूप से चिंता का विषय है क्योंकि दोनों देश परमाणु-संपन्न हैं. इसमें कहा गया, भारत और पाक के बीच गतिरोध का चक्र चल रहा है, हालांकि, इसका जोखिम कम है.

भारत पाकिस्तान के बीच टकराव की आशंका पर ओडीएनआई ने कहा, पाकिस्तान का भारत विरोधी उग्रवादी समूहों का समर्थन करने का एक लंबा इतिहास रहा है. भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, कथित या वास्तविक पाकिस्तानी उकसावे का जवाब सैन्य बल के साथ दे सकता है. ओडीएनआई के मुताबिक दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने की धारणा है ऐसे में पहले की तुलना में भारत जवाबी कार्रवाई करेगा, इस बात की अधिक संभावना है. ओडीएनआई के मुताबिक कश्मीर में हिंसक अशांति या भारत में एक आतंकवादी हमले की आशंका संघर्ष का जोखिम बढ़ाता है.

ओडीएनआई के मुताबिक भारत और चीन के बीच टकराव होने पर इसमें अमेरिकी व्यक्तियों और हितों के लिए सीधे खतरे शामिल हैं. ऐसी गंभीर परिस्थिति अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग करती है. ODNI ने कहा कि नई दिल्ली और बीजिंग के बीच संबंध 2020 में घातक संघर्ष के मद्देनजर तनावपूर्ण बने रहेंगे. इसके मुताबिक भारत और चीन का तनाव दशकों में सबसे गंभीर है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!