Women’s Day: महिलाओं को पोषण आहार संयंत्र की सौगात के साथ ही करोड़ों रूपये का बैंक ऋण वितरण करेंगे सीएम शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पोषण आहार संयंत्र की सौगात देंगे. देवास मुख्यालय पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम चौहान आजीविका मिशन में गठित महिला समूहों के परिसंघों को पोषण आहार संयंत्र की चाबी सौंपने के साथ ही 300 करोड़ रूपये के बैंक ऋण का वितरण भी करेंगे. साथ ही प्रदेश के संकुल स्तरीय संघों को उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रशंसा-पत्र भी दिए जाएंगे. कार्यक्रम में सांसद जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम का प्रसारण संचार के विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा, जिससे प्रदेश के लाखों स्व-सहायता समूहों की सदस्य जुड़ेंगी.

40 लाख महिलाओं को समूहों से जोड़कर संगठित किया

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिये राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिये प्राथमिकता से काम कर रही है. पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत निर्धन श्रेणी के परिवारों की 40 लाख महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर संगठित किया गया है. समूह सदस्यों को आजीविका के एक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिये उनके परंपरागत आय के साधनों पर निर्भरता कम करते हुए अन्य सूक्ष्म उद्यमों से जोड़ कर अतिरिक्त आय के स्त्रोत बढ़ाने में सहयोग किया जा रहा है.

व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़कर आत्म-निर्भर बनाने का प्रयास

मिशन द्वारा समूह सदस्यों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग देते हुए लगभग 100 प्रकार की विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़कर आत्म-निर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय के सुदृढ़ीकरण के साथ नये व्यवसाय भी शुरू कराये जा रहे हैं. इनमें मुख्य रूप से वस्त्र निर्माण, सिलाई, साबुन, अगरबत्ती, सेनेटरी नेपकिन, सहित खाद्य पदार्थ और स्वच्छता वस्तुओं तथा अन्य कई उत्पाद समूह सदस्यों द्वारा बनाये जा रहे हैं. इन उत्पादों को आजीविका मार्ट पोर्टल के माध्यम से बेचा जा रहा है.

काम के विकल्पों से अतिरिक्त आय में वृद्धि

प्रदेश में पोषण आहार संयंत्रों के संचालन का काम और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेण्डर, डीजल, लुब्रीकेंट ऑयल की बिक्री, पेयजल प्रदाय योजनाओं का प्रबंधन, पंचायतों में कर संग्रहण, फ्लाई एश से ईंट निर्माण, सेंटिंग, आजीविका एक्सप्रेस सवारी वाहन संचालन, फसल उपार्जन जैसे काम भी समूह सदस्यों तथा परिसंघों को दिये जा रहे हैं. इससे उनके अतिरिक्त आय के विकल्पों में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रदेश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों पर महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम किये जायेंगे. देवास से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एनआईसी केन्द्रों में समूह सदस्य भी कार्यक्रम से जुड़ेंगी, कार्यक्रम का प्रसारण ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न माध्यमों से देखा जा सकेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!