उत्तराखंड में चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने शुरू की विधायकों को राजस्थान भेजने की तैयारी

देहरादून । उत्तराखंड में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं, मगर इससे पहले ही कांग्रेस में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। चर्चा है कांग्रेस ने चुनाव जीतने वाले विधायकों को अभी से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा यह भी है कि कांग्रेस के विधायकों में टूट की संभावना है, इसीलिए विधायकों को महफूज स्थान पर भेजने की तैयारी की गई है। 
यह अभी तय नहीं है कि विधायकों को कहां भेजा जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में भेजा जा सकता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव परिणामों की घोषणा की तारीख नजदीक होने के कारण पार्टी निश्चित रूप से अलर्ट मोड में है। भाजपा के खरीद-फरोख्त के इतिहास को देखते हुए इस बार हम उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस विधायकों को राजस्थान भेजने की पहले से चर्चा हो रही है। कांग्रेस के राज्य नेतृत्व ने सभी उम्मीदवारों को ‘विशिष्ट निर्देश’ दिए हैं।
उन्होंने कहा 2016 में भाजपा की खरीद-फरोख्त के कारण हमारी उंगलियां जल चुकी हैं। हम इस बार पहले से तैयार हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजस्थान पर टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा, हमें अपने उम्मीदवारों पर पूरा भरोसा है। जहां तक भाजपा की ओर से पेश की गई ‘खतरे’ की बात है, तो सभी सदस्यों को अलर्ट कर दिया गया है। उधर, उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा पूरे राज्य ने 2017 में सीएम रहते हुए हरीश रावत पर स्टिंग ऑपरेशन देखा था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!