हेलीकाप्टर टिकट बुकिंग में ठगों से सावधान रहें, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

कटरा । श्री माता वैष्णो के दर्शन के लिए हेलीकाप्टर से जाने के इच्छुक श्रद्धालु सावधान रहें। कुछ अनाधिकृत वेबसाइट पर जारी होने वाले विज्ञापनों पर हेलीकाप्टर की टिकट या प्रसाद की बिक्री को लेकर आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से दी जाने वाली सभी आनलाइन सेवाएं केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही प्राप्त करें।
माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से आनलाइन धोखाधड़ी की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने तीर्थयात्रियों से धोखेबाजों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं को टिकट बुकिंग में श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू।मां वैष्णो देवी। ओआरजी और माता वैष्णो देवी एप का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
रमेश कुमार ने बताया कि धोखेबाजों द्वारा तीर्थयात्रियों को धोखा देने के संबंध में शिकायतें पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा और साइबर शाखा में दर्ज कराई जा चुकी हैं, जो मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कटरा से सांझीछत और वापस जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकाप्टर टिकटों की बिक्री केवल श्राइन बोर्ड का एकमात्र विशेषाधिकार है।
बोर्ड ने किसी भी एजेंट, एजेंसी या व्यक्ति को हमारी वेबसाइट का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं किया है। श्राइन बोर्ड की ओर से सभी आनलाइन सेवाएं आधिकारिक वेबसाइट और एप के माध्यम से ही दी जा रही हैं। इसके साथ बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सावधान करने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स भी लगाए हैं।  आपको बता दें कि श्रद्धालु इस ठगी का शिकार काफी समय से हो रहे हैँ। कटरा टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन ने इस मामले को गत माह पहले श्राइन बोर्ड के समक्ष आनलाइन ठगी का यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने इन ठगों को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!