सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित दो डब्बे हुए जलकर राख

मेरठ : यूपी के सहारनपुर से दिल्‍ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की सुबह मेरठ के दौराला स्‍टेशन पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ। आग की तेज लपटों से ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्‍बे जलकर राख हो गए। 

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही दौराला स्‍टेशन पर पहुंची उसके इंजन में नीचे आग लग गई। ट्रेन में सवार यात्रियों को पैर के नीचे से धुआं और चिंगारी निकलती दिखी तो वे शोर मचाते हुए नीचे उतरकर प्‍लेटफार्म पर दौड़ पड़े। उन्‍होंने अन्‍य यात्रियों और ड्राइवर को आगाह किया। ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। वे आनन-फानन में डिब्‍बों से बाहर आ गए। कई यात्री पीछे के डिब्‍बों में बैठे लोगों को अगाह करते हुए दौड़े। 

उधर, देखते ही देखते इंजन में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग पीछे के डिब्‍बों में फैलने लगी। रेलवे प्रशासन जब तक दमकल गाड़ियां मंगा पाता तब तक इंजन सहित दो डिब्‍बे आग की चपेट में आ चुके थे। आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में दोनों डिब्‍बे जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी। इस बीच कुछ यात्रियों की मदद से ट्रेन के अन्‍य डिब्‍बों को काटकर अलग किया गया। 

देवबंद से ही आ रही थी आवाज
ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाने वाले यात्रियों ने बताया कि देवबंद से ही उन्‍हें कुछ आवाज सुनाई दे रही थी। दुर्गंध भी महसूस हो रही थी। लेकिन तब किसी को इसकी वजह समझ नहीं आई। फिर अचानक सीट के नीचे से धुआं निकलना शुरू हो गया। कुछ यात्रियों का कहना है कि उन्‍होंने इंजन में मौजूद ड्राइवर तक धुआं निकलने की बात पहुंचाने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन बात उन तक पहुंच नहीं सकी। मटौर गांव पहुंचते-पहुंचते धुआं काफी बढ़ गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दौराला स्‍टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्री नीचे उतरकर चिल्‍लाते हुए दौड़ पड़े। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!