पुतिन ने फिर दी चेतावनी, फ्रांसीसी दूत बोले- भारत अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे

मॉस्को / कीव / नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से बात की है. गुरुवार को पुतिन ने कहा कि कीव द्वारा वार्ता में देरी के किसी भी प्रयास के परिणामस्वरूप मॉस्को अपनी मांगों की सूची में और आइटम जोड़ेगा.

समाचार एजेंसी ने रॉयटर्स के हवाले से बताया, पुतिन ने मैक्रों से कहा है कि यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई का लक्ष्य यूक्रेन का सैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति बहाल करना है. रूस के राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन ने संकल्प दिखाया है कि किसी भी मामले में रूस यूक्रेन में अपना लक्ष्य हासिल करेगा.

इस बीच भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की आवाज बहुत महत्वपूर्ण है. भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी चाहता है. हमारा देश भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है. भारत की आवाज दुनिया में सुनी जाती है. इसलिए हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं. भारत ने क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर बयान दिए हैं जिनका हम स्वागत है.

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें भारत से आश्वासन मिला है कि वह संकट को कम करने के लिए रूस से बात करने की कोशिश कर रहा है, फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि हम आशा करते हैं कि भारतीय अधिकारी युद्धविराम का आह्वान करने के लिए रूस के साथ संबंध का उपयोग करेंगे क्योंकि दरवाजा बंद नहीं है. युद्ध की समाप्ति के लिए मात्र एक कॉल की जरूरत है.

फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि रिकॉर्ड समय में हमने रूस, उसके बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं. हम यूक्रेन की बहुत मदद कर रहे हैं. यूरोप के सभी देशों ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के अलावा उपकरण, हथियार भेजने का फैसला किया है. हम बहुत अधिक राजनीतिक समर्थन भी प्रदान करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!