यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुविधा देने पर क्रेडिट लेने के लिए भिड़ंत, रोमानिया के मेयर से सिंधिया की बहस

यूक्रेन से वापस लाए जा रहे छात्रों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। सरकार ने चार मंत्रियों को अलग-अलग देशों में रवाना किया है। इन्हीं में से एक मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट कर दावा किया है कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुविधा को देने पर क्रेडिट लेने के लिए सिंधिया की  भिड़ंत हो गई। दावा किया जा रहा है कि सिंधिया को जो शख्स खरी-खोटी सुना रहा है, वह रोमानिया का मेयर है।

क्या है वीडियो में?

नरेंद्र सलूजा ने जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और रोमानिया के मेयर के बीच बहस हो रही है। वीडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया यूक्रेन से रोमानिया पहुंचे भारतीय छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान सिंधिया वहां से भारत पहुंचने का प्लान बता रहे हैं। इसी बीच रोमानिया के मेयर सिंधिया को रोकते हैं। वह कहते हैं कि कृपया उन्हें सच्चाई बताइए। इस पर सिंधिया कहते हैं कि यह मैं तय करुंगा कि मुझे क्या बोलना है…। इसके जवाब में रोमानिया के मेयर कहते हैं कि हमने इन छात्रों को पनाह दी, उन्हें खाना दिया। इसके बाद सिंधिया उन्हें थैंक यू बोलते हैं। यह सुनकर रोमानिया के मेयर वहां से चले जाते हैं और फिर सिंधिया छात्रों को रोमानिया से निकलने का प्लान बताने लगते हैं।

कांग्रेस नेता ने यह किया दावा

इस वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया है। सलूजा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बिना एयरलाइंस व बिना जहाज के मंत्री श्रीमंत जब रोमानिया में फंसे बच्चों के बीच मोदी जी का गुणगान कर रहे थे। तभी रोमानिया के मेयर ने उनको वास्तविकता दिखा दी…खाना हमने दिया, पनाह हमने दी। यहां किस बात की शेखी बघार रहे हो…। गौरतलब है कि यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चार मंत्रियों की टीम बनाई है। यह मंत्री यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में जाकर छात्रों के निकालने की व्यवस्था का कोऑर्डिनेशन कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!