आज विधानसभा में सम्मानित होंगे एमपी के पूर्व विधायक, मांगों पर हो सकता है बड़ा ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार पूर्व विधायकों को सम्मानित करने जा रही है. आज यानी 3 मार्च को विधानसभा में उनका सम्मान किया जाएगा. विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश के सभी पूर्व विधायकों के लिए “गेट टू गेदर” रखा है. इसमें करीब 600 पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा सभी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को भी विशेष आमंत्रण भेजा गया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बुलाया गया है, हालांकि उनका शामिल होना मुश्किल लग रहा है. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि कार्यक्रम में पूर्व विधायकों द्वारा लंबे वक्त से की जा रही मांगों को लेकर कोई ऐलान हो सकते हैं.

पूर्व विधायकों ने सामने रखी थीं कई मांगें
प्रदेश के पूर्व विधायक लंबे वक्त से छूट और सुविधाआं की मांग करते आ रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र भी लिखा था. उनकी मांग है कि विधानसभा के रेस्ट हाउस में रुकने के लिए किराया न लिया जाए. अभी पूर्व विधायकों को पहले तीन दिन 20 रुपए रोज और इसके बाद तीन दिन 50 रुपए और इसके बाद 100 रुपए रोज के हिसाब से किराया देना पड़ता है. साथ ही मांग की है कि विधानसभा दफ्तर में होने वाले चाय नाश्ते का खर्च भी विधानसभा कार्यालय उठाए. विधायकों ने सड़कों पर टोल टेक्स से छूट और पेंशन बढ़ाने की भी मांग की थी.

कोरोना के चलते नहीं हो सका था सम्मान
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बताया कि उन्होंने अध्यक्ष पद संभालने के बाद सभी पूर्व विधायकों को पत्र लिखा था. जिसमें कहा गया था कि आपने विधानसभा के कई सत्रों को देखा है. विधानसभा की प्रणाली और कार्रवाई को आगे ले जाने में मदद मिल सके, तो अपना मार्गदर्शन दें. उस वक्त पूर्व विधायकों ने कहा था कि इसके लिए सभी पूर्व विधायकों को बुलाया जाए. लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें बुलाना संभव नहीं हो पाया. चूंकि अब कोरोना का असर कम हो गया है, इसलिए उन्हें बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि इसे सम्मेलन न कहें, बल्कि यह “गेट टू गेदर” है, इसमें सभी पूर्व विधायकों को सम्मानित किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!