UNGA ने कहा- परमाणु अलर्ट रोंगटे खड़ा करने वाला, तुरंत हो सीजफायर

नई दिल्ली: UNGA का 11वां आपातकालीन सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध हर हाल में बंद होना चाहिए. सैनिकों को वापस बैरक में भेजा जाना चाहिए. वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव शहर पर रूसी सेना के हमले जारी है.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मानवीय सहायता महत्वपूर्ण है लेकिन यह कोई समाधान नहीं है. एकमात्र समाधान शांति के माध्यम से ही संभव है. मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को आश्वासन दिया है कि यूएन सहायता करना जारी रखेगा, उन्हें नहीं छोड़ेगा. उन्होंने कहा कि बढ़ती हिंसा के परिणामस्वरूप नागरिकों की मौत हो रही है. बहुत हो गया, सैनिकों को बैरकों में वापस जाने की जरूरत है. नागरिकों की रक्षा की जानी चाहिए.

UNGA की आपात बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा कि आज तक यूक्रेन की ओर से 16 बच्चों सहित 352 लोग मारे गए हैं. ये संख्या लगातार बढ़ रही है, गोलाबारी जारी है. कहा कि हम सभी रूसी सैनिकों से पीड़ित हैं. पहले ही हजारों जनशक्ति खो चुके हैं. यूक्रेन के खिलाफ इस हमले को रोकें. हम रूस से बिना शर्त अपनी सेना वापस लेने और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के पूर्ण अनुपालन की मांग करने की मांग करते हैं.

रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा जाना रोंगटे खड़े कर देने वाला

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा जाना रोंगटे खड़े कर देने वाला घटनाक्रम है और परमाणु युद्ध की कल्पना मात्र भी नहीं की जा सकती. उन्होंने उम्मीद जताई कि यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता का सार्थक परिणाम लड़ाई रोकने के रूप में आएगा. गुतारेस ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक आपात एवं विशेष सत्र में कहा कि यूक्रेन में लड़ाई अवश्य रूकनी चाहिए. यह पूरे देश में जारी है.

इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है. इस घटनाक्रम ने यूक्रेन संकट के परमाणु युद्ध की ओर बढ़ सकने का अंदेशा और चिंता बढ़ा दिया है. गुतारेस ने कहा कि हम यू्क्रेन के लिए त्रासदी का सामना कर रहे हैं. साथ ही, हम सभी पर पड़ने वाले संभावित विनाशकारी प्रभाव के साथ एक बड़े क्षेत्रीय संकट का भी सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि परमाणु युद्ध की कल्पना भी नहीं की जा सकती. परमाणु आयुध के इस्तेमाल को किसी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता. गुतारेस ने कहा कि बढ़ती हिंसा से बच्चों सहित आम आदमी की हो रही मौतें बिल्कुल ही अस्वीकार्य हैं.

जंग का पांचवा दिन

रूस और यूक्रेन की जंग का सोमवार को पांचवा दिन है. रूस ने खारकीव पर रॉकेट से हमले किए. यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का दावा है कि इस हमले में कई नागरिकों मौत हुई है. वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की. इस दौरान पुतिन ने कहा कि यूक्रेन समाधान तभी संभव है जब रूस के सुरक्षा हितों पर विचार किया जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!