आखिर भगवान शंकर को रात्रि ही क्यों प्रिय है? महाशिवरात्रि उपवास का महत्व

भगवान भोलेनाथ इस संसार के पालनहार है. वे अपने भक्तों की सेवा से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इनकी कृपा की प्राप्ति करना आसान है. वैसे तो सभी देवताओं का पूजन, व्रत आदि अकसर दिन में ही होते है.

मगर सवाल यह उठता है कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए रात्रि का सहरा क्यों लेना पड़ता है. आखिर भगवान शंकर को रात्रि ही क्यों प्रिय है? भगवान शिव संहार शक्ति तमोगुण के अधिष्ठाता हैं, इसलिए तमोमयी रात्रि से उनका लगाव होना स्वाभाविक माना गया है. रात्रि संहार काल की प्रतिनिधित्व करती है, उसके आने से प्रकाश का संहार हो जाता है. कोई जीव जो दिनभर अपना कर्म करते हैं, वह रात्रि में समापन की आरे बढ़ जाती है अंत में निद्रा द्वारा चेतनता ही संहार होकर समयकाल के लिए अचेतन हो जाते हैं.

शिव संहार के देवता है. ऐसे में उनके लिए रात्रि प्रिय है. यही वजह है कि भगवान शंकर की आराधना न केवल इस रात्रि में ही वरन सदैव रात्रि के प्रारंभ होने के पहले यानी प्रदोष काल में होती है. शिवरात्रि का कृष्ण पक्ष में होना भी एक कारण है. शुक्लपक्ष में चंद्रमा पूर्ण बलवान होता है कृष्ण पक्ष में क्षीर्ण कमजोर हो जाता है. चंद्रमा जीवन में रस देने वाला माना गया है. इसलिए ज्योतिष में इसे मन से जोड़ा गया है. इसकी बढ़ोतरी से संसार के संपूर्ण रस से भरे पदार्थों में वृद्धि होती है जब कृष्ण पक्ष में चंद्रमा कमजोर होने लगता है तो जीवन के सांसारिक रसों में कमी आने लगती है पूर्ण क्षीर्णता अमावस्या होती है.

महाशिवरात्रि का उपवास व जागरण क्यों ?

ऋषि महर्षियों ने समस्त आध्यात्मिक अनुष्ठानों में उपवास को अहम बताया है. गीता के अनुसार उपवास विषय निवृत्ति का अचूक साधन है. आध्यात्मिक साधना के लिए उपवास करना जरूरी है. उपवास के साथ रात्रि जागरण का भी महत्व है. उपवास से इन्द्रियों मन पर नियंत्रण करने वाला संयमी शख्स ही रात्रि में जागकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर हो सकता है. इन सब कारणों से महारात्रि में उपवास के साथ रात्रि में जागकर शिव पूजा करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!