भारी बर्फबारी के बीच किश्तवाड़ में अनंतनाग के लिए पैदल निकले 6 लोग लापता, 50 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया

श्रीनगर। भारी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सोनमर्ग पहुंचे करीब 50 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है। कश्मीर में पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद सोनमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरते देखने के लिए पहुंचे ये पर्यटक वहां फंस गए थे। पुलिस ने अभियान चलाकर इन्हें सुरक्षित निकाल लिया। इसी बीच, किश्तवाड़ से अनंतनाग के लिए पैदल निकले वारवान गांव के छह लोग बर्फबारी के बीच लापता हो गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सेना ने विशेष अभियान चलाया है। अभी तक लापता लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है।
एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने बताया सोनमर्ग के ऊपरी इलाके गगनगीर में पड़ी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटक वहां फंस गए हैं। सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने की वजह से उनकी गाड़ियां वहीं जाम हो गई थीं। पुलिस को जब इन लोगों के बारे में पता चला तो गांदरबल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और इन पर्यटकों को पहले तो गगनगीर से सोनमर्ग लाया गया और वहां उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद श्रीनगर भेज दिया गया।
पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने जीवन की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन पुलिस के जवानों ने उनका जीवन बचा लिया। पुलिस दल को देखकर उनकी जान में जान आई। उन्होंने बताया पुलिस ने बर्फ में फंसे हमारे वाहनों को निकाला। इसके बाद हमें सोनमर्ग लाया गया और बाद में वहां से श्रीनगर भेज दिया गया। वहीं जिला किश्तवाड़ के वारवान गांव से दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के लिए पैदल निकले छह लोग लापता हो गए हैं। आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये लोग अपने घर से अनंतनाग के लिए पैदल निकले थे। मार्गन टाप पहुंचने पर उन्होंने अपने घर में यह जानकारी दी थी कि यहां बहुत बर्फबारी हो रही है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!