बजरंग दल की धमकी के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सीएसपी को दिया ज्ञापन

जबलपुर। करीब 1 सप्ताह पहले बजरंग दल ने खुलेआम धमकी दी थी कि जबलपुर शहर के तमाम मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को हम स्वयं ही उतार देंगे. इस धमकी का मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया लिहाजा घमापुर थाने में इसकी शिकायत की गई. उनकी शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को मुस्लिम संगठन एसपी ऑफिस पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है.

एफआईआर दर्ज करने की मांग
मुस्लिम समाज के लोगों ने सीएसपी तुषार सिंह को एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा कि बजरंग दल खुलेआम धमकी दे रहा है कि वह मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारेंगे. उनके इस तरह की धमकी से शहर का माहौल खराब हो सकता है. लिहाजा, इन पर एफआईआर दर्ज की जाए.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
इमाम तंजीम और सुन्नी युवा शक्ति संगठनों के लोगों ने एसपी को जानकारी देते हुए यह भी कहा कि करीब एक सप्ताह पहले घमापुर थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी. बावजूद इसके पुलिस ने इसमें संज्ञान नहीं लिया है. इस मामले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,

मुस्लिम संगठन ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि बजरंग दल वाले कह रहे थे कि उनकी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी है. यहाँ पर अनैतिक कार्य होते हैं, इसलिए हम स्वयं ही मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को उतारने का काम करेंगे. फिलहाल पुलिस ने मुस्लिम संगठनों की शिकायत को लेते हुए मामले पर जांच का आश्वासन दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!