नौकरशाह शिवशंकर की विवादित पुस्तक पर केरल सरकार की सफाई

केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी कि वरिष्ठ नौकरशाह एम शिवशंकर की विवादित पुस्तक पूर्व में ली जाने वाली अनिवार्य अनुमति के बिना ही प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में उन्होंने सोना तस्करी मामले के एक आरोपी के रूप में अपने अनुभवों का ब्योरा दिया है। राज्य विधानसभा में एक पंक्ति के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि अधिकारी ने पुस्तक प्रकाशित करने से पूर्व अनुमति नहीं ली थी। इस पुस्तक का शीर्षक ‘अश्वथामावु वेरम ओरु आना’(अश्वथामा केवल एक हाथी) है।

यह जवाब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक नजीब कंथापुरम के प्रश्न पर दिया गया। विजयन के पूर्व प्रमुख सचिव एवं उनके करीबी विश्वासपात्र शिवशंकर ने किताब में दावा किया है कि उन्होंने सोने की तस्करी में कोई गैरकानूनी हस्तक्षेप नहीं किया था और इस मामले के मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश का अनुचित रूप से कभी पक्ष नहीं लिया। इस महीने की शुरुआत में पुस्तक और शिवशंकर के दावों को लेकर एक पत्रकार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस मामले में उनकी भूमिका के बारे में किताब में पढ़ने के बाद कुछ लोग नाखुश थे। यह पूछे जाने पर कि क्या शिवशंकर ने पुस्तक लिखने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी। 

शिवशंकर ने पुस्तक में आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों पर मुख्यमंत्री को मामले में घसीटने का दबाव था और उन्हें विजयन के खिलाफ बयान देने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया था। सुरेश के साथ संबंध सामने आने के बाद शिवशंकर को सेवा से निलंबित कर दिया गया था। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमा शुल्क द्वारा राजनयिक चैनल के माध्यम से सोने और डॉलर की तस्करी से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उनका निलंबन हाल ही में सरकार ने रद्द कर दिया। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!