जयशंकर ने फ्रांस की रक्षा मंत्री से मुलाकात की, समसामयिक घटनाओं पर चर्चा की

पेरिस : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले से यहां सोमवार को मुलाकात कर समसामयिक घटनाओं पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने नई एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ बैठक करके खुशी हुई. विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार होने के नाते हमने समसामयिक घटनाओं पर चर्चा की. हमारे दृष्टिकोण और हितों में एकरूपता दिखी. हमने नई एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग को लेकर हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.’ जयशंकर फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा के तहत रविवार को जर्मनी से यहां पहुंचे. उन्होंने न्यूजीलैंड की अपनी समकक्ष नानाया महुता से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा देने के अवसरों पर चर्चा की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानाया महुता से मुलाकात करके खुशी हुई. हमने हिंद-प्रशांत में हमारे लिए लाभकारी बिंदुओं से अपने-अपने दृष्टिकोणों पर दिलचस्प वार्ता की.’ जयशंकर ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष डॉ. ए के अब्दुल मोमेन से भी मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमेन से मुलाकात अच्छी रही. इस बैठक का अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर होना उचित रहा. हमने चर्चा की कि 2021 संबंधों के लिए अच्छा साल रहा. हमने इन्हें 2022 में और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.’

इससे पहले जयशंकर ने रविवार को फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-यवेस ले द्रायां के साथ द्विपक्षीय सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान में स्थिति, ईरानी परमाणु समझौता और यूक्रेन संकट सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत की. जयशंकर और फ्रांस के विदेश मंत्री द्रायां ने बहुपक्षवाद के सिद्धांतों और नियम-आधारित व्यवस्था के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई और आपसी सरोकार के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समन्वय के लिए सहमति जताई.

फ्रांस के अपने प्रवास के दौरान जयशंकर फ्रांस के गणमान्य व्यक्तियों, यूरोपीय संघ के आयुक्तों के साथ-साथ हिंद प्रशांत देशों के अपने समकक्षों के साथ भी बैठक करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!