मुंबई: भारतीय शेयर मार्केट पर यूक्रेन संकट का असर, खुलते ही बाजार लुढ़का 1000 प्वाइंट.शेयर बाजार की मंगलवार को बेहद कमजोर शुरुआत हुई। Sensex करीब 1000 अंक गिरकर 56,438 पर खुला। वहीं निफ्टी 50 भी 350 अंक नीचे 16847 अंक पर खुला। बीएसई मेन इंडेक्स के ज्यादातर शेयर धड़ाम हो गए थे। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान में Dr Reddy रहा।







