नई दिल्ली : रविवार तड़के दिल्ली के जामिया नगर इलाके के बटला हाउस से झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई है. इस घटना में करीब सात झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
मिली जानकारी के अनुसार, फायर विभाग को आग के संबंध में सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर फायर की टीम पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया. फिर आग पर सुबह करीब पांच बजे तक काबू पा लिया गया. फिलहाल पूरे मामले में आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.









