‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की हो रही वापसी -निर्माता एकता कपूर ने किया हिंट

मुंबई । टीवी सीरीयल निर्माता एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो के दर्शकों को एक खुशखबरी दी है कि शो एक बार फिर टीवी पर टेलीकास्ट किया जा रहा हैं। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के प्रोमो को शेयर कर नॉस्टैलिजक पोस्ट लिखा है ‘प्रोमो की एक झलक देख कर ही सारी पुराने यादें ताजा हो गई। आज मैं पुराने दिनों को मुड़कर देखती हूं तो हर याद, हर पल की याद आती है जिसने इस शो को सबसे प्रिय बना दिया ! उसी प्यार के साथ जुड़िए इस सफर से दोबारा, बुधवार से हर रोज शाम 5 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर’।
 इसी के साथ एकता कपूर ने स्मृति ईरानी, रोनित बोस रॉय और अमर उपाध्याय को टैग कर पूछा है कि ‘ इतने सालों के बाद इस प्रोमो को देखकर कैसा लगा ?। इस प्रोमो पर और एकता के अनाउंसमेंट पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर पुराने दिनों की यादों में खो गए हैं। कमेंट कर लिख रहे हैं बीते दिनों की यादें ताजा हो गई। टीवी पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को टेलीकास्ट कर एकता कपूर  ने इतिहास रच दिया था। साल 2000 से लेकर 2008 तक टेलीकास्ट हुए इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। लोकप्रियता का आलम ये था कि स्मृति ईरानी को लोग तुलसी के नाम से ही जानने लगे थे। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को इंडिया का सबसे लंबा धारावाहिक माना जाता है। इसके अलावा इस सीरियल की पॉपुलैरिटी ही थी कि अफगानिस्तान और श्रीलंका में लोकल लैंगेवेज में डब कर देखा गया। 
बता दें कि एकता कपूर के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने बरसों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इसी शो से स्मृति ईरानी घर-घर में तुलसी के नाम से फेमस हुईं थी। इस शो में अमर उपाध्याय के साथ उनकी जोड़ी को देखने के लिए हर शाम लोग टीवी सेट के सामने तय समय पर बैठ जाते थे। इस शो से मेकर्स के साथ-साथ एक्टर्स की भी तमाम यादें जुड़ी हुई हैं। 
 
  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!