जयशंकर ने सिंगापुर के रक्षा मंत्री और अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री मैटिस से मुलाकात की

म्यूनिख: म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को जर्मनी पहुंचे जयशंकर ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अमेरिका के दृष्टिकोण पर मैटिस के विचार की सराहना की. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि एमएससी 2022 में पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ वार्ता का मौका मिला. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अमेरिका के दृष्टिकोण पर उनके विचारों की सराहना करता हूं.

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में यूक्रेन को लेकर नाटो देशों और रूस के बीच बढ़ते तनाव पर व्यापक विचार-विमर्श होने की संभावना है. विदेश मंत्री ने सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) से संबंधित रक्षा सहयोग पर चर्चा की. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि सिंगापुर के रक्षा मंत्री से मुलाकात हुई. उनके साथ द्विपक्षीय और आसियान से संबंधित रक्षा सहयोग पर चर्चा की.

एमएससी में जयशंकर हिंद-प्रशांत पर एक परिचर्चा में भाग लेंगे और म्यूनिख में भारतीय वाणिज्य दूतावास और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भी चर्चा का नेतृत्व करेंगे. जर्मनी से जयशंकर फ्रांस जाएंगे, जहां वह 20 फरवरी को अपने फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां-यवेस ले ड्रियन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!