CM भूपेश बघेल ने फोन पर की सलमान खान से बातचीत, सलमान खान को छत्तीसगढ़ आने का न्योता

अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत की है। छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने सलमान खान और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बातचीत करवाई है। नई दिल्ली में शूट के दौरान गौरव द्विवेदी सलमान खान से एक होटल में मिले, उन्होंने छत्तीसगढ़ की फिल्म पॉलिसी के बारे में सलमान खान को बताया और फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन मिलाया। फोन की दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे और इधर, सलमान खान ने नमस्कार मुख्यमंत्री जी कहा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सलमान खान का अभिवादन स्वीकारते हुए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछताछ की। सलमान खान ने बताया कि वह टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई फिल्म पॉलिसी से बॉलीवुड की टीम को यहां फिल्म शूट करने में काफी आसानी होगी। सलमान खान को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया, जिसे बेहद खुशी से सलमान खान ने स्वीकारा और जल्द ही समय निकालकर छत्तीसगढ़ का दौरा करने का आश्वासन दिया।

छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार और फिल्म पॉलिसी तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले गौरव द्विवेदी ने बताया कि सलमान खान से उनका पुराना परिचय रहा है। यूपी में भी फिल्म सुल्तान की शूट के दौरान वह सलमान के साथ ही थे। इस मुलाकात में गौरव द्विवेदी ने सलमान खान को बताया कि उनकी एक्शन पैक्ड फिल्मों के लिए छत्तीसगढ़ की लोकेशन काफी सूटेबल है । यहां पर घने जंगल, पहाड़, नदियां और माइंस के इलाके हैं। जो एक्शन सीक्वेंस के हिसाब से बेस्ट लोकेशन साबित हो सकते हैं। यह सुनकर सलमान खान ने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि जल्द ही फिल्म का कोई सीन या गाना शूट करने की प्लानिंग वह छत्तीसगढ़ में कर सकते हैं 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!