महाकाल की बरसेगी कृपाः 57 दिनों बाद फिर से भस्म आरती में शामिल हो पाएंगे भक्त, शनिवार से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

उज्जैन। बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी है. अब महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अहले सुबह होने वाली भस्म आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू होगा. शनिवार सुबह होने वाली भस्म आरती से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलने लगेगा. महाकाल मंदिर अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आदेश का हवाला देकर लगातार कोरोना संक्रमण में आ रही कमी को देखते हुए भस्म आरती शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

भस्मारती में शामिल होंगे श्रद्धालु
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को शुरुआत में सीमित मात्रा में एंट्री मिलेगी. माह के अंत तक पूरी क्षमता के साथ महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश सुनिश्चित होगा पाएगा. उज्जैन महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि 19 फरवरी से ही भक्तों को भस्म आरती में प्रवेश मिलने लगेगा. कुछ दिन तक सीमित मात्रा में श्रद्धालुओं को ऑफ़ लाइन प्रवेश मिलेगा. इसके लिए एक दिन पहले बुकिंग करानी होगी. फरवरी माह के अंत तक पूरी क्षमता के साथ ऑनलाइन बुकिंग भी भक्तों के लिए खोल दी जायेगी, जिससे भक्त बाबा महाकाल की भस्मारती का लाभ ले सकेंगे.


कोरोना के खतरे को देखते हुए लगा था प्रतिबंध
कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमीक्रोन के भारत में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही थी, जिसको देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया था. इसका असर महाकाल के भक्तों पर भी हुआ था. कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होने के कारण आम लोगों के निकलने पर प्रतिबंध था. वहीं भस्म आरती में श्रद्धालु रात दो बजे से लाइन में लग जाते थे. जिसके चलते 24 दिसंबर 2021 को भस्म आरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया था. अब 57 दिनों बाद एक बार फिर भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!