टॉप 10 महंगाई दर वाले राज्यों की सूची में हरियाणा अव्वल, तेलंगाना चौथे तो उत्तराखंड 8वें स्थान पर

देहरादूनः केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSO) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का ताजा आंकड़ा जारी हुआ है. जिसमें सबसे ज्यादा महंगाई दर वाले 10 राज्यों की सूची जारी की गई है. इस सूची में हरियाणा जहां पहले स्थान पर है वहीं तेलंगाना चौथे व उत्तराखंड आठवें स्थान पर है.

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है. जबकि, बीते कुछ सालों की अपेक्षा शहरी इलाकों में महंगाई दर 6.64 से बढ़कर 7.62 फीसदी हुई है. जबकि, हरियाणा में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम सबसे ज्यादा हैं. हरियाणा में महंगाई की दर अन्य राज्यों से सबसे ज्यादा 7.23 फीसदी है. वहीं, दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. जहां महंगाई दर 7.11 फीसदी है. वहीं, तीसरे नंबर पर 6.74 फीसदी के जम्मू-कश्मीर है.

देश के सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों पर एक नजर-

राज्यमहंगाई दर
हरियाणा7.23
पश्चिम बंगाल7.11
जम्मू-कश्मीर6.74
तेलंगाना और हिमाचल6.72
उत्तर प्रदेश6.71
मध्य प्रदेश6.52
महाराष्ट्र6.47
उत्तराखंड6.38
कर्नाटक6.20
झारखंड6.19

उत्तराखंड की बात करें तो दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 फीसदी से बढ़कर 6.38 फीसदी हुई है. जबकि, देश में दिसंबर में महंगाई दर 5.59 फीसदी बढ़कर जनवरी में 6.01 फीसदी हो चुकी है. हिमाचल और उत्तरप्रदेश की महंगाई दर उत्तराखंड से ज्यादा है. खास बात ये है कि शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर देश में सबसे ज्यादा उत्तराखंड की है. हालांकि, उत्तराखंड के गांवों में महंगाई की दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी कम है. यह दर 5.71 फीसदी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!