केविन पीटरसन का पैन कार्ड खोने पर सोशल मीडिया पर PM नरेंद्र मोदी को टैग कर मांगी मदद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का पैन कार्ड खो गया है। पीटरसन सोमवार को भारत की यात्रा करने वाले हैं। वह IPLमें आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हैं। पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग भी किया है। पीटरसन ने कहा है कि उनका पैन कार्ड खो गया है और उन्हें भारत का दौरा करने से पहले उसे रिन्यू कराने की जरूरत है। पीटरसन ने हिंदी और इंग्लिश में सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है, ‘भारत कृपया मदद करें, मैंने अपना पैन कार्ड खो दिया है और सोमवार को यात्रा कर रहा हूं, लेकिन भारत में इस कार्ड के लिए जरूरत पड़ेगी। क्या कोई मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेज सकता है जिससे मैं अपनी सहायता के लिए संपर्क कर सकूं।’ है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पीटरसन के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘यदि आपके पास पैन कार्ड की जानकारी है, तो आप इन जगहों पर अप्लाई कर अपना फिजिकल पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं।’ इनकम टैक्स विभाग ने कुछ लिंक भी शेयर किए हैं। डिपार्टमेंट की ओर से लिखा गया कि आपको पैन कार्ड के बार में कुछ याद नहीं है और फिजिकल कार्ड के लिए पैन का एक्सेस चाहिए तो आप हमें नीचे ई-मेल पर भी लिख सकते हैं।पीटरसन ने इसके लिए भारतीय इनकम टैक्स विभाग का शुक्रिया अदा किया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!