पीतांबरा मंदिर में पहुंचकर, मां के दर्शन किए गृहमंत्री अमित शाह, शाह ने अनुष्ठान कर भोलेनाथ को जल भी चढ़ाया

दतिया  गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पीतांबरा मंदिर के दर्शन करने दतिया पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह की आगवानी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की। दतिया के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ भी मौजूद रहे। हेलीपैड से शाह सीधे मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। शाह के दौरे को देखते हुए सुबह से ही मंदिर के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपीजी की मौजूदगी में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है।

शाह विशेष विमान से झांसी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया। यहां से वे हेलिकॉप्टर से दतिया पहुंचे और हेलीपैड से कार से सीधे पीतांबरा मंदिर पहुंचे। यहां मां पीतांबरा के दर्शन के बाद उन्होंने अनुष्ठान किया। उन्होंने महाभारतकालीन वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी किया। 

गृहमंत्री शाह ने करीब 15 मिनट की मां की पूजा

गृहमंत्री शाह ने करीब साढ़े चार बजे मंदिर में प्रवेश किया और पौने पांच बजे मंदिर से बाहर आए। उन्होंने मां के दर्शन किए और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। उत्तर प्रदेश के ललितपुर सांसद और दतिया के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया को प्रोटोकॉल के कारण मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसे लेकर उनकी सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले को संभाला और उन्हें भीतर ले गए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!