शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट:सेंसेक्स 1163 पॉइंट टूटकर 57 हजार के नीचे, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का घाटा; बैंकिंग शेयर सबसे ज्यादा गिरे

मुंबई: कमजोर ग्लोबल मार्केट के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,163 पॉइंट्स टूटकर 56,989 अंक पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को पहले ही मिनट में 5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

आज सेंसेक्स शुक्रवार से 1,432 अंक नीचे 56,720 पर खुला था। इसने 57,140 का ऊपरी स्तर और 56,720 का निचला स्तर पहले घंटे में ही टच कर लिया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल TCS ही बढ़त में है, बाकी 29 शेयरों में गिरावट है। बैंकिंग शेयर्स जमकर टूटे हैं। SBI 4%, HDFC 3% और ICICI बैंक का शेयर 3.50% टूटा है।

मार्केट कैप घटकर 258 लाख करोड़
शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 258.11 लाख करोड़ रुपए रह गया, जो शुक्रवार को 263.47 लाख करोड़ रुपए था। शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 773 पॉइंट्स गिर कर 58,152 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 231 अंक टूटकर 17,374 पर बंद हुआ था।

इन शेयर्स में भी भारी गिरावट
गिरने वाले स्टॉक्स में अल्ट्राटेक, डॉ. रेड्‌डी, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और HDFC बैंक के शेयर 3-3% से ज्यादा टूटे हैं। एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो नेस्ले के शेयर्स 2-2% टूटकर कारोबार कर रहे हैं।

रिलायंस का शेयर भी टूटा
इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, ITC और NTPC के शेयर्स 1-1%से ज्यादा नीचे हैं। सेंसेक्स के 148 स्टॉक अपर और 386 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनमें एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है और न बढ़त हो सकती है।

निफ्टी में 338 अंकों की गिरावट
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 338 पॉइंट्‌स गिरकर 17,036 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,076 पर खुला था और 16,915 का निचला तथा 17,099 का ऊपरी स्तर बनाया। इसका नेक्स्ट 50 इंडेक्स 2% टूटा है जबकि मिडकैप 2.59%, बैंकिंग 2.66% और फाइनेंशियल इंडेक्स 2% टूटा है।

केवल 2 स्टॉक बढ़त में
निफ्टी के 50 स्टॉक में से केवल 2 बढ़त में हैं जबकि 48 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले में केवल ONGC और TCS हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, JSW स्टील, SBI, HDFC लाइफ और HDFC हैं। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 773 पॉइंट्स गिर कर 58,152 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 231 अंक टूटकर 17,374 पर बंद हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!